दिल्ली स्थित झारखंड भवन में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

मानभूम अपडेट्स, डेस्क,8 अगस्त : झारखंड आंदोलन के महानायक और अमर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शुक्रवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार, वीरसिंह सुरेन, अजय सिन्हा, विक्टर सोरेन और अकरम सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर अरुण सिंह राजा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का संघर्ष और बलिदान झारखंड की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों और संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।



