ब्रम्हानंद नारायण हॉस्पिटल की ओर से पुलिस कर्मियों को मिला बरसाती व फर्स्ट एड किट
जमशेदपुर, 25 जुलाई : शहर के साकची स्थित सीसीआर परिसर में आज पुलिस कर्मियों को ब्रम्हानंद नारायण हॉस्पिटल की ओर से बरसाती एवं फर्स्ट एड किट प्रदान किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीफ मौजूद रहे।
एसएसपी के हाथों यातायात, टैंगो मोबाइल एवं शक्ति कमांडो में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के बीच वर्षा ऋतु में सुरक्षित एवं सुचारु रूप से कर्तव्य निर्वहन हेतु बरसाती वितरण किया गया। वहीं, पीसीआर वैन ko First Aid Kit का सामग्री प्रदान किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की जानकारी दी गई। साथ ही राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत झारखंड पुलिस के कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल, जमशेदपुर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई।