शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल की ओर से चांडिल गोलचक्कर में मनाया गया शहादत दिवस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल की ओर से चांडिल गोलचक्कर में मनाया गया शहादत दिवस

चांडिल, 11 अगस्त : शहीद खुदीराम बोस चौक गोलचक्कर, चांडिल में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति कि ओर से सोमवार को शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद खुदीराम बोस के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति हर साल शहादत दिवस तथा जन्म दिवस चांडिल गोलचक्कर में मनाते आया हैं। इस साल भी पूरे मर्यादा के साथ शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनायी गई। शहीद खुदीराम बोस जिस उद्देश्य से अपना बलिदान दिया, उसके बाद से नौजवान जीवन बलिदान करने के लिए कतारो में खड़े हो गए। फिर अंग्रेजो का राज को ही खत्म कर दिए। शहीद खुदीराम बोस का जो सपना था, वह आज भी अधुरा है। इस संघर्ष को पुरा करना ही शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति लक्ष्य हैं। साथ ही मनोज वर्मा ने प्रशासन से अपील किया कि गोलचक्कर में निर्माणाधीन सड़क पूरा होने के बाद वापस शहीद खुदीराम बोस की मूर्ति को सम्मान पूर्वक स्थापित करें।

कार्यक्रम का संचालन शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सचिव आसुदेव महतो ने किया। मौके पर स्मारक समिति के सदस्य धीरेंद्र नाथ गौड़, भुजंग मछुआ, उदय तंतुबाई, हराधन महतो,विशेश्वर महतो, दोलगोविंद लायक, पूर्ण लायक आदि उपस्थित थे।

Share This Article