कपाली : शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी हुई जांच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कपाली : शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी हुई जांच

चांडिल, 25 जुलाई : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।

जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य आवश्यक कागजातों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन से भी जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article