सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, कई को शोकॉज
सरायकेला, 16 मई : सरायकेला – खरसावां जिला के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि 09 मई को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला ने सीएचसी गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियां एवं अनियमितताएं पाई गई थीं। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रतीक्षालय, दवा भंडार कक्ष, स्टॉक रूम, चिकित्सा वार्ड, जांच घर, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, इनवर्टर, सोलर व्यवस्था, बीपीएचयू सहित अस्पताल परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया।




