झारखंड में 3181 एएनएम पदों पर बंपर बहाली, परीक्षा एक ही चरण में – जानें पूरी योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया!

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

झारखंड में 3181 एएनएम पदों पर बंपर बहाली, परीक्षा एक ही चरण में – जानें पूरी योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया!

ManbhumUpdates.com पर पाएं हर अपडेट्स

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) बनने का सपना देख रहीं युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 3181 पदों पर नियुक्ति होने जा रही है, जिनमें 3020 नियमित और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं।

जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

JSSC जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगी। परीक्षा पैटर्न – आसान और सीधा, परीक्षा केवल एक चरण की मुख्य परीक्षा होगी। ओएमआर और कंप्यूटर बेस्ड दोनों माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेगा। परीक्षा अवधि : 1 घंटा, कुल प्रश्न : 50 तथा प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेज़ी) में होंगे।

शैक्षणिक योग्यता व अन्य शर्तें

न्यूनतम 10वीं पास (45%) और 18 माह का एएनएम प्रशिक्षण अनिवार्य। झारखंड नर्सिंग काउंसिल से निबंधन (रजिस्ट्रेशन) जरूरी।

वेतनमान : ₹5200–20200 + ग्रेड पे ₹2400, सातवां वेतनमान लेवल-4 के अनुसार।

5 वर्ष तक अनुबंध पर कार्य कर चुकी एएनएम को न्यूनतम अंकों में छूट भी मिलेगी।

जो अभ्यर्थी स्वास्थ्य सेवा में करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। तैयारी अभी से शुरू करें और सरकारी नौकरी की ओर बढ़ें!

Share This Article