अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक चालक की हुए मौत।

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक चालक की हुए मौत।

नीमडीह,30 अक्टूबर :  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत पारगामा पंचायत के चुनचुरिया गांव के टोला जामडीह तालाब के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक आदमी की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना सुबह 10 बजे आसपास की बताई जा रही है।व्यक्ति की पहचान धनंजय दास के रूप में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोड घुमावदार होने के कारण पश्चिम दिशा (कुकड़ु)की और से आ रही एक खाली डंपर गाड़ी जो पूर्व दिशा (झिमरी) की और से आ रही एक युवक को रौंद दिया और जोर की आवाज हुई और देखते ही देखते युवक की मौत हो गई।मौके से वाहन को लेकर ड्राइवर गाड़ी समेत भाग गया।स्थानीय लोगों ने व्यक्ति के मोबाईल से परिवार को सूचना दिया गया ।

वही सूचना पाकर नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे और मृत शरीर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट करके भागने वाले वाहन का नंबर मिल गया है एवं गाड़ी की पूरी जानकारी जुटाने के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है,न्यायसंगत करवाई की जाएगी।

Share This Article