दुर्गोत्सव की तैयारियों पर बारिश डाल रही खलल, उत्साह चरम पर

चांडिल, 23 सितंबर : शारदीय नवरात्रि चल रहा है और क्षेत्र में चारों दुर्गोत्सव की धूम मची है। पूजा आयोजन समिति दुर्गा पूजा काोलेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटें हुए हैं। ऐसे समय में मौसम का करवट लेना पूजा आयोजन समिति के लिए परेशानी पैदा कर रही है। विभिन्न स्थानों में पूजा पंडाल निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मंदिर, पूजा आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र को सजवाने-संवारने का काम जोर-शोर से चल रहा है। दुर्गोत्सव के समय बेमौसम बारिश तैयारियों की रफ्तार धीमी करने की कोशिश कर रही है।
मौसम विभाग का 27 तक येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने क्षेत्र में 27 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24, 25, 26 ओर 27 सितंबर को बारिश के साथ मेघ गर्जन होने की भी संभावना हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में 27 सितंबर को पंचमी तिथि है। पूर्वानुमान के अनुसार बारिश थमते ही महाषष्ठी के साथ समूचा क्षेत्र मां दुर्गा की आराधना में लीन हो जाएगा। बारिश के बीच पूजा आयोजन समिति के सदस्य और श्रद्धालु दुर्गोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोग
बारिश के बीच पूजा आयोजकों का उत्साह चरम पर है। दुर्गोत्सव को लेकर बारिश के बीच चारों ओर उल्लास का माहौल है। बारिश की परवाह नहीं करते हुए लोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटें हुए है, ताकि पूजा आयोजन में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए। सार्वजनीन पूजा कमेटी सोलहआना चांडिल की ओर से आयोजित होने वाले पूजा को लेकर तैयारी चरम पर है। यहां मंदिर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करने के साथ क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाने का काम किया जा रहा है। वहीं चौका में नवदुर्गा पूजा के दौरान बारिश की परवाह किए बगैर देवी की आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।



