मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर राघोपुर विधानसभा सीट पर किया दावा

Manbhum Updates
2 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर राघोपुर विधानसभा सीट पर किया दावा


जमशेदपुर, 21 सितंबर : झारखंड प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलकात कर वैशाली जिला के राघोपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। झारखं सें राज्यसभा सदस्य खीरु महतो के साथ जदयू के बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले। इस अवसर पर उन्होंने अपने ग़ह जिला वैशाली के गुह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दावा पेश किया। निर्मल सिंह ने कहा की वे इसी विधान सभा क्षेत्र का निवासी है और इस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस संबंध में निर्मण सिंह ने बताया कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। बिहार की जनता राहुल गांधी व तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन को भली भांति पहचान चुकी है। राघोपुर विधान सभा में पिछले नौ मे से सात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद राघोपुर की दुर्दशा देखकर जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। निर्मल सिंह ने कहा कि राघोपुर से लगातार दो चुनाव जीतकर आने वाले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर की जनता को भागवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर उन्हें मौका देती हे तो वे निश्चित तौर पर सीट पार्टी के खाते में दिलाएगे।

Share This Article