महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर खरसावां में जागरूकता अभियान

सरायकेला, 16 सितम्बर : जिले में महिला अपराध की रोकथाम और सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी ने किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा के उपायों, नशा मुक्ति, डायल-112 आपात सेवा और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई।




