नीमडीह प्रखंड के रूपाडीह में डायरिया का कहर, 12 लोग अस्पताल में भर्ती

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह प्रखंड के रूपाडीह में डायरिया का कहर, 12 लोग अस्पताल में भर्ती

नीमडीह, 05 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के बामनी गांव के रूपाडीह टोला में पिछले कुछ दिनों से डायरिया का प्रकोप फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रघुनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में भर्ती कराया गया है। गांव में लगातार बिगड़ते हालात की जानकारी मिलते ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने सीएचसी प्रभारी से संपर्क कर गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की। इसके बाद मेडिकल टीम ने पहुंचकर बीमारों का इलाज शुरू किया।

तरुण महतो भी रूपाडीह पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें अस्पताल भेजवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में संगठन उनके साथ खड़ा है।

इसके बाद तरुण महतो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक से बात कर मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

Share This Article