जिला खनन विभाग ने खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान

चांडिल, 01 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग एवं जिला पुलिस की टीम ने खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कांड्रा थाना क्षेत्र में वाहनों को रोककर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजातों की जांच की गई, जिसमें सभी वाहन वैध कागजातों के साथ पाए गए।
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खनिज लदे सभी वाहन तिरपाल से ढककर ही परिवहन करें। जिला प्रशासन खनन गतिविधियों की पारदर्शिता एवं वैधता सुनिश्चित करने हेतु सतत कार्रवाईरत है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में भी वाहनों की जांच की गई।



