रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया 

चांडिल, 31 अगस्त : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से अगस्त माह के सभी रविवार को अलग-अलग स्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस क्रम में माह के अंतिम रविवार को अबतक का 67वां और इस वर्ष का 17वां रक्तदान शिविर चांडिल ब्रांच द्वारा चांडिल स्थित डाक बंगला परिसर (खादी एवं ग्राम उद्योग के बगल में) आयोजित किया गया। एमजीएम ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में झमाझम बारिश के बीच मंडली अध्यक्ष जयदेव बैनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में कुल 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में कूल 12 रक्तदाताओं ने पहली बार अपने जीवन काल में रक्तदान किया। शिविर में एमजीएम ब्लड सेंटर के डॉ ईए सोरेन, हुस्न आरा, पूनम शबनम बाड़ा, रोशनी, जनार्दन, सूरज, राजेश और टेक्नीशियन शामिल हुए।

शिविर मंडली अध्यक्ष और युवा समाजसेवी मनीष महतो के संरक्षण में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की गई। शिविर के संचालन में मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ मंटू सिंह मोदक, मनोज सिंह राजपूत, संदीप हाजरा, रतन सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर गोप, विश्वजीत प्रामाणिक, सुनिया नायक, दिलीप कुमार, मिलन बेरा, समर बैनर्जी, जगदीश मार्डी आदि का अहम भूमिका रही। चांडिल ब्रांच का अगला रक्तदान शिविर चांडिल डाक बंगला परिसर में रविवार 30 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Share This Article