चांडिल डाक बंगला में रक्तदान शिविर रविवार को, 125 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल डाक बंगला में रक्तदान शिविर रविवार को, 125 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

चांडिल, 30 अगस्त : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) परिवार एक बार फिर चांडिल स्थित डाक बंगला परिसर में अबतक का 67वां और इस वर्ष का 17 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। मंडली के सदस्यों ने यह सुनिश्चित किया है कि अब चांडिल में अब हर वर्ष चार रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा। मंडली ने चांडिल के जनमानस को मंडली यकीन दिलाया है कि रक्त के चलते किसी भी रोगी की जान नही जाएगी।

इस शिवर का संचालन चांडिल के जयदेव बनर्जी, मनीष महतो, समर बैनर्जी, अमरनाथ कुंभकार, बुद्धेश्वर गोप, मनोज सिंह, प्रकाश वेदुआ, संदीप हाजरा, सौरव महतो, जगदीश मार्डी, प्रमित खां, राहुल, शक्ति मछुआ आदि करेंगे। शिविर में 125 यूनिट का रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर रविवार 31 अगस्त को डाक बंगला,चांडिल में एमजीएम ब्लड सेंटर के सहयोग से सुबह 9 बजे से साम 5 बजे तक संचालित होगा।

Share This Article