संगठन सृजन अभियान के तहत एक सितंबर को होगी जिला कांग्रेस की बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

संगठन सृजन अभियान के तहत एक सितंबर को होगी जिला कांग्रेस की बैठक

चांडिल, 30 अगस्त : संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी 01 सितंबर को एशिया भवन आदित्यपुर में जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्ज़र्वर विश्व रंजन मोहंती, पीसीसी ऑब्ज़र्वर यशश्विनी सहाय, रामाश्रय प्रसाद, मंजूर अंसारी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार एआईसीसी ऑब्ज़र्वर विश्वरंजन मोहंती रेल मार्ग से एक सितंबर को टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे और अगले दस दिनों तक सरायकेला-खरसावां जिला में प्रवास करेंगे। सरायकेला खरसावां जिले के लिए नियुक्त ऑब्ज़र्वर एक से दस सितंबर तक सभी प्रखंडों का भ्रमण करेंगे एवं संगठन सृजन अभियान के तहत जिला समिति के गठन को लेकर प्रखंड अध्यक्षों से बातचीत कर उनके सुझाव लेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने दी।

Share This Article