कस्तुरबा विद्यालय में लिगल लिटरेसी क्लब का कार्यक्रम आयोजित

ईचागढ, 18 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकार समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करता रहा है। असाहय लोगों को कानूनी सहायता किस प्रकार मिले, महिला उत्पीड़न, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बल श्रम समेत घरेलू हिंसा आदि विषयों को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देश पर लिगल लिटरेसी क्लब का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को हर घर न्याय, स्वच्छता, बाल श्रम, घरेलू हिंसा आदि की जानकारी दी गई। पीएलवी कार्तिक गोप, निर्मल घोष, दिगंबर महतो, इसिता उरांव आदि ने छात्राओं को विभिन्न विषयों की कानूनी जानकारी उपलब्ध कराया। मौके पर बताया गया कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से किस प्रकार का कानूनी सहयोग ले सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का ताप्ती महतो, शिक्षिका समेत बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुई।



