श्री शनिदेव भक्त मंडली ने इस वर्ष किया 100वां एसडीपी डोनेशन, अब तक 507 यूनिट का योगदान

Manbhum Updates
2 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने इस वर्ष किया 100वां एसडीपी डोनेशन, अब तक 507 यूनिट का योगदान

सरायकेला, 13 अगस्त : समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई मिसाल कायम करने वाली श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने इस वर्ष प्लेटलेट डोनेशन (SDP – सिंगल डोनर प्लेटलेट) के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को मंडली के सदस्य दुष्यंत प्रधान और आयुष्मान गर्ग द्वारा किए गए प्लेटलेट डोनेशन के साथ ही इस वर्ष का 100वां एसडीपी डोनेशन पूरा हुआ।

पिछले वर्ष मंडली ने 157 यूनिट प्लेटलेट डोनेशन कर कीर्तिमान स्थापित किया था, जबकि इस वर्ष मात्र 7 महीने 13 दिन में ही 100 डोनेशन का आंकड़ा छू लिया गया है। अब तक मंडली कुल 507 यूनिट प्लेटलेट डोनेशन कर चुकी है, जो इस क्षेत्र में उसकी मजबूती और सेवा भाव को दर्शाता है।

इस वर्ष के 100 एसडीपी डोनेशन में 32 सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख नाम हैं — बिश्वजीत सरकार, बिश्वजीत प्रमाणिक, मंटू सिंह मोदक, जयदेव बनर्जी, मिलन बेरा, मिलन कांति सातरा, दुष्यंत प्रधान, आयुष्मान गर्ग, अभिषेक डे, अरविंद बारीक, जसपाल सिंह, शुभांकर मिश्रा, सुनीत साह, प्रकाश कुमार महतो, अभिजीत सिंह मोदक, शुशील कुमार महतो, उज्ज्वल घोष, बिनय चंद्र दास, राकेश विभूति, संदीप कुमार धर, आशीष बनर्जी, अमित कुमार, विकाश बैनर्जी, सुबीर घोषाल, रवि मुर्मू, विकाश सक्सेरिया, सोरव पाठक, अमन कुमार और गोबिंद कुमार आदि शामिल हैं।

मंडली के पदाधिकारियों ने सभी डोनर्स के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, निस्वार्थ भाव और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी सदस्य स्वस्थ, प्रसन्न और सेवा कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहें।

Share This Article