चांडिल के खूंटी गांव में डायरिया का प्रकोप, दो व्यक्ति पीड़ित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल के खूंटी गांव में डायरिया का प्रकोप, दो व्यक्ति पीड़ित

चांडिल, 08 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत खूंटी गांव में इन दिनों डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। वर्तमान में गांव में दो लोग डायरिया से पीड़ित हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। खूंटी में डायरिया का प्राकेप फैलने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल की टीम गांव पहुंची और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डॉ वनबिहारी के नेतृत्व में खूंटी पहुंचे हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ओमियो प्रसाद सिंह व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामिणों को साफ-सफाई अपनाने और ताजा भोजन करने की सलाह दी। ग्रामीणों को दूषित पेयजल का सेवन नहीं करने और उल्टी व दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को सूचित करने की अपील किया।

वर्तमान समय में खूंटभ् गांव में डायरिया पीड़ित दो लोगों में एक 30 वर्षीय मनोरंजन कुम्हार और दूसरा 40 वर्षीय लखीचरण प्रजापति हैं। बताया जा रहा है कि लखी चरण प्रजापति रांची जिले के सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के पतराहातु गांव के रहने वाले हैं और वे रिश्तेदारी में खूंटी आए थे। खूंटी आकर वे डायरिया की चपेट में आ गए। वहीं अबतक पांच लोग डायरिया से स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों में पांच वर्षीय नितिश कुम्हार, 50 वर्षीय छाकुर दास कुम़हार, 66 वर्षीय कालाचांद माझी, 70 वर्षीय मोडे माझी और 25 वर्षीय शकुंतला माझी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के बीच ओआरएस का भी वितरण किया।

Share This Article