दिशोम गुरु के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया : सुखराम हेंब्रम

चांडिल, 04 अगस्त : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिला सचिव रहे झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेंब्रम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु शिवू सोरेन बाबा का अचानक हम सबों के बीच से चले जाना अत्यंत दुखद है। ऐसा लग रहा है कि आज एक युग का अंत हो गया। सुखराम हेंब्रम ने कहा कि शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है। वे आदिवासी समाज की सशक्त आवाज रहे हैं। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई हैं। वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्य और वर्तमान राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।


