आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

Manbhum Updates
2 Min Read

आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित


जमशेदपुर, 03 अगस्त : जमशेदपुर के बागुनहातु में स्थित आदिवासी हो समाज भवन में रविवार को आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक दिवंगत सागु सामड की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित समाज के अगुवाओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत सागु सामड के जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया गया कि उनका जीवन, शिक्षा और समाजसेवा को अर्पित था।

बागुनहातु स्थित आदिवासी हो समाज भवन में आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक दिवंगत सागु सामड की जयंती और विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 142 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है।

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष दिनश कुमार, डॉ महेश हेम्ब्रोम, डॉ मोजेंद्र बिरुवा, जिला परिषद् कुसुम पूर्ती, गोमिया सुंडी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव चरण बारी, रवि सावैया, सरस्वती सावैया, लादू देवगम, कृष्ण सिरका, आदि बानरा, राजू गुईया, पंकज पूर्ती, नाईक बानरा, राजा तुविड, विक्रम हेम्ब्रोम, नगेश्री बिरुवा, निशा पड़ेया, उपेंद्र बानरा, सानिया बोदरा, प्रतीक्षा पड़ेया, पल्लवी पूर्ती, आशा पूर्ति, संजय बोदरा, सिकंदर बानरा, पूनम तुविड, पंडरा बोदरा, साधु चारण बानरा, पोलू गागराई, निक्कू कूदादा, तन्नू तुविड, वर्षा पड़ेया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article