साथी अभियान के तहत ईचागढ़ में लगा आधार पंजीयन शिविर

ईचागढ़, 25 जुलाई : ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभ पहुंचना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज ने जानकारी दिया कि साथी अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि हर निराश्रित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक, शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सके। मौके पर आधार एवं संचालक अभिनाश कुमार, सरायकेला खरसावां जिला के साथी समिति सदस्य, कार्तिक गोप, गंगा सागर पाल, निर्मल घोष, दिगंबर महतो, तुष्टरानी मंडल, इशिता उरांव, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।



