खनिज नियमों के अनुपालन को लेकर खनन विभाग की कार्रवाई जारी, दो हाइवा जप्त

सरायकेला, 23 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार जिला खनन विभाग की कार्रवाई जारी हे। खनिज पदार्थ के अवैध खनन, भंडारण औश्र परिवहन के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला खनन विभाग की टीम ने कांड्रा और गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडराबेरा में अवस्थित सभी रेडिमिक्स इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान, सभी इकाइयों में भंडारित लघु खनिज (बालू एवं पत्थर) से संबंधित वैध अनुज्ञप्ति, भंडारण पंजी एवं परिवहन कागजातों की मांग की गई। खनन कार्यालय द्वारा प्राप्त दस्तावेजों की विधिवत जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पत्थर खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए, खनन विभाग की टीम द्वारा दो पत्थर लदे हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। इस संबंध में कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।



