सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस ने दी पूर्व मंत्री दिवंगत ददई दुबे को श्रद्धांजलि

आदित्यपुर, 16 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दिग्गज मजदूर नेता, पूर्व मंत्री एवं सांसद रहे दिवंगत ददई दूबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि इलाज के क्रम में पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में दिवंगत ददई दुबे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
मौके पर जिला अध्यक्ष अंबूज कुमार ने कहा कि ददई दूबे का पूरा जीवन गरीबों, वंचितों एवं मजदूरो की मदद व सहयोग में समर्पित रहा। झारखंड ने अपना एक क्रांतिकारी लाल खो दिया। जिला सह पर्यवेक्षक एलबी सिंह ने कहा कि बाबा मजदूरों के मसीहा एवं महान नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इंटक का नेतृत्व करते हुए मज़दूर हित में कार्य किए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव रामशंकर पांडे, जिला महासचिव खिरोद सरदार, उपाध्यक्ष जमील अशरफ बबन, महासचिव सुनील सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, कपाली अध्यक्ष शनूर रहमान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू लोहार, सिद्धेश्वर उपाध्याय, मिसर बांसरिया, संगीता प्रधान, अजय ओझा, विनय झा, विजय झा, प्रवीण कुमार, मन्नू तिवारी, गोमका सोय, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।



