दहेज की मांग ने छीनी गृहस्थी की शांति, विवाहिता ने दर्ज कराई एफआईआर

जमशेदपुर, 14 जुलाई : एक ओर जहां बाहर अपराधी गैंग शहर की सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं, वहीं घर के अंदर भी महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। परसुडीह थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक के पास रहने वाली पूजा त्रिपाठी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने पति देव शुक्ला समेत ससुराल पक्ष के चार अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज कराया है।
आरोपियों में ज्योति कुमारी शुक्ला, रजनीश कुमार शुक्ला, जय नारायण शुक्ला और उनकी पत्नी शामिल हैं। पूजा के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



