27 जुलाई को होगा कारगिल विजय दिवस सह शहीद समारोह

जमशेदपुर, 13 जुलाई : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर 27 जुलाई को “कारगिल विजय दिवस सह शहीद समारोह” का आयोजन करेगी। परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कारगिल दिवस समारोह में जमशेदपुर के वीरों का सम्मान किया जाएगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर रविवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। साकची में हुई समीक्षा बैठक में संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और सम्मान करना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट सम्मान समारोह के अतिथि संबोधन राजेश पांडे करेंगे। सम्मान समारोह का दायित्व दीपक शर्मा और मनोज कुमार सिंह को दिया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उमेश शर्मा को संयोजक बनाया गया है। साज-सज्जा की तिम्मेदारी सतेंद्र सिंह और डीएन सिंह को दिया गया है. बैठक में निरंजन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह, गौतम लाल, प्रवीण कुमार पांडे, बिरजू अनुपम शर्मा, अमोद कुमार, धीरज कुमार सिंह, घनश्याम यादव, जय प्रकाश, राजीव सिंह, सत्या प्रकाश, सतेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह आदि शामिल हुए।



