बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति को लेकर उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के साथ बैठक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति को लेकर उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के साथ बैठक


सरायकेला, 08 जुलाई : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, पुनरीक्षण एवं अद्यतन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं समावेशी बनाना था। मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर एजेंट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि बूथ स्तर एजेंट उसी पोषण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और उसका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।
बैठक के दौरान बूथ स्तर एजेंट के नामांकन हेतु आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए। उनकी नियुक्ति के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि इससे मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को हटाने तथा छूटे हुए योग्य व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सकेगा। इससे एक त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का निर्माण संभव होगा, साथ ही मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव तथा विभिन्न पंजीकृत राजनितिक दल के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित
थे।

Share This Article