बाइक की डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रांची, 29 अक्टूबर : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लावालोंग थाना क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान अफीम बरामद होने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article