अपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन में आदित्यपुर पुलिस, चौक-चौराहों पर सघन गश्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन में आदित्यपुर पुलिस, चौक-चौराहों पर सघन गश्त

आदित्यपुर, 23 अक्टूबर : थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आदित्यपुर पुलिस ने सघन गश्ती अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त के साथ चारपहिया वाहनों से भी निगरानी की।

अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का सघन गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article