चौका में टाइगर बस और ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत, कई यात्री घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 09 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ामटांड़ के समीप टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को टाइगर बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा से कुकड़ू के लिए चलने वाली टाइगर बस चाईबासा से लौटकर चौका होते हुए कुकड़ू जा रही थी। इसी दौरान बोड़ामटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article