ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर, 28 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर, 28 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

सरायकेला, 21 सितंबर : जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला की ओर से सोमवार को ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. मोनालिशा पंडित दास के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कुल 28 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच किया गया। आवश्यकता के अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए योगाभ्यास कराया गया। योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई।

शिविर के सफल संचालन में तीन सहियाओं और तीन योग प्रशिक्षकों ने योगदान दिया। मौके पर चिकित्सक डॉ. मोनालिशा पंडित दास, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुषमा महतो एवं सुषमा कुमारी तथा सहिया बैजंती होनगा, सावित्री खंडायत और सुकुरमुनी हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

जिला संयुक्त औषधालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

Share This Article