SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज या ई-रोल में छेड़छाड़ पर होगी कानूनी कार्रवाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज या ई-रोल में छेड़छाड़ पर होगी कानूनी कार्रवाई

जमशेदपुर, 19 सितंबर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को जिले के सभी वीएलई (VLE) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन प्रक्रिया के संचालन में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 के दौरान किसी भी भारतीय अथवा विदेशी नागरिक के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने या अनधिकृत दस्तावेजीकरण में वीएलई की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए। ऐसा कोई मामला सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ई-रोल (E-Roll) में किसी भी तरह की अनधिकृत छेड़छाड़ या हेरफेर से दूर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया केवल अधिकृत प्रक्रिया और निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही संचालित की जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि पूर्व में किसी वीएलई द्वारा किसी विदेशी नागरिक से संबंधित कोई फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया है, तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि उस दस्तावेज का इस्तेमाल अथवा SIR-2026 के लिए उपलब्ध न कराया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी वीएलई को निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं।

Share This Article