सरायकेला-खरसावां में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

सरायकेला, 10 सितंबर : जिले में फरार एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 9 सितंबर की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई।

अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र से तीन गैर-जमानती वारंट आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गम्हरिया थाना क्षेत्र से दो गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया।

इसी तरह आरआईटी थाना से एक आरोपी, सरायकेला थाना से एक कांड एवं एक वारंट में कुल दो आरोपी, राजनगर थाना से एक आरोपी, कपाली ओपी से एक आरोपी तथा चौका थाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले में फरार और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबित वारंटों का निष्पादन करते हुए फरार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसना है।

Share This Article