CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए दो गुम मोबाइल, वास्तविक मालिकों को सौंपे

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद हुए दो गुम मोबाइल, वास्तविक मालिकों को सौंपे

कुकडू, 04 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद दोनों मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। तकनीकी सहायता से पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए। इसके बाद आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर दोनों मालिकों ने तिरुलडीह थाना पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने की अपील की है।

Share This Article