आदित्यपुर में ड्रग्स तस्करी के मामलों में फरार आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राममड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती और इमली चौक में सघन तलाशी, नशीले पदार्थ व केस जब्त

आदित्यपुर, 28 जुलाई : ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आदित्यपुर पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान राममड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती और इमली चौक सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई। ड्रग्स से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई तथा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नशीले पदार्थ के साथ बड़ी संख्या में केस भी जब्त किए हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्कों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा देशी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक गश्ती भी की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स पेडलर लालटू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article