स्वर्णरेखा नदी में डूबा ट्रक चालक, 17 घंटे बाद बरामद हुआ शाहरुख का शव

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

स्वर्णरेखा नदी में डूबा ट्रक चालक, 17 घंटे बाद बरामद हुआ शाहरुख का शव

चांडिल, 27 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयदा में स्वर्णरेखा नदी में रविवार शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, करीब 17 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के रहने वाले शाहरुख और उसका एक साथी चालक मालवाहक गाड़ी से दिल्ली से आ रहा था। वाहन में लोड सामान सबसे पहले जमशेदपुर में उतारना था, उसके बाद खड़गपुर और कोलकाता जाना था। जमशेदपुर पहुंचने से पहले रविवार शाम को वाहन रोककर स्वर्णरेखा नदी में दोनों चालक नहाने चले गए।

इस दौरान शाहरुख तेज पानी के बहाव में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। उसके साथी का कहना है कि, उसने शाहरुख को कई बार गहरे पानी की ओर जाने से मना किया था, इसके बावजूद वह नहीं सुना।

पुलिस प्रशासन की टीम रविवार देर रात तक शव की खोजबीन में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम सूचना दी गई, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, जिसमें सफलता मिली है। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में शाहरुख का शव बरामद किया गया।

चांडिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ शिव प्रकाश तथा थाना प्रभारी संतन तिवारी मौजूद थे। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी अनजान नदी, नाले, जलाशय में न जाएं।

Share This Article