शताब्दी वर्ष पर धीवर समिति का फैसला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में नहीं होगी पारंपरिक आतिशबाजी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पुरुलिया, 19 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में धीवर समिति ने अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पारंपरिक आतिशबाजी प्रदर्शन आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। समिति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

परंपरा के अनुसार, धीवर समिति की ओर से एकादशी के दिन रसमय मैदान में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है। हर वर्ष इस पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

हालांकि, समिति ने अपने शताब्दी वर्ष को विशेष रूप से मनाने के तहत इस बार आतिशबाजी प्रदर्शन रद्द करने का फैसला किया है। समिति ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

धीवर समिति की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब संस्था अपनी 100 वर्षों की यात्रा पूरी कर रही है। इस वर्ष विसर्जन के दौरान पारंपरिक आतिशबाजी नहीं होने से आयोजन का स्वरूप पहले से अलग रहेगा। हालांकि, प्रतिमा विसर्जन की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Share This Article