जयदा शिव मंदिर के तट पर होगी भव्य गंगा आरती

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जयदा शिव मंदिर के तट पर होगी भव्य गंगा आरती

चांडिल, 27 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत प्राचीन जयदा बूढ़ा बाबा शिव मंदिर प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। यह अनुष्ठान आगामी 02 अगस्त को निर्धारित है। श्री श्याम सेवा समिति, चांडिल की ओर इस बार सावन माह के शुभारंभ में यह आयोजन किया जा रहा है।

यहां जयदा शिव मंदिर के तट पर स्वर्णरेखा नदी पर होने वाली गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु आयेंगे। इस अवसर पर माँ गंगा की आरती, पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, भगवान भोलेनाथ की आरती, सिंगार एवं जलाभिषेक किया जाएगा।

श्री श्याम सेवा समिति, चांडिल के नवीन पसारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा आरती को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि गंगा आरती अनुष्ठान को लेकर समिति की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि चांडिल अनुमंडल में यह ऐसा कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोग भी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आस्था के प्रति आकर्षित करने के साथ साथ गंगा आरती का मुख्य उद्देश्य है कि पवित्र गंगा नदी की तरह ही हमारे क्षेत्र की स्वर्णरेखा नदी का संरक्षण और उसके स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Share This Article