मतदाताओं के लिए आखिरी अवसर, 26 व 27 जुलाई को विशेष कैंप – गणना प्रपत्र भरकर जमा करें और डिजिटाइजेशन कराएं : डीसी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में 26 एवं 27 जुलाई को विशेष कैंप का किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर, 25 जुलाई : भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के आदेशानुसार आगामी 26 एवं 27 जुलाई को शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र भरने, जमा करने एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने का यह महत्वपूर्ण और अंतिम अवसर है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। प्रत्येक पात्र मतदाता उक्त दिवसों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर जमा करे तथा डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित कराएं।

बता दें कि 26 एवं 27 जुलाई को पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड में बूथ संख्या
01 से 104 तक, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत बूथ संख्या 156 से 203 तक तथा इसी विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड में 204 से 381 तक विशेष कैंप लगाकर गणना प्रपत्र भरकर जमा लिया जाएगा। वहीं, जमशेदपुर पूर्व तथा पश्चिम के सभी

मतदान केंद्रों पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
कैंप प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता के लिए प्रत्येक विशेष कैंप में संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, स्वयंसेवक (Volunteers), स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं सीआरपी (CRP) की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि गणना प्रपत्र भरने, जमा करने तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं, अपने संबंधित मतदान केंद्र पर समय से पहुंचें और गणना प्रपत्र से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article