रथयात्रा के दौरान श्री श्याम कला भवन की ओर से लगाया गया सेवा शिविर
चांडिल, 16 जुलाई : चांडिल के मठिया आश्रम से निकली रथयात्रा के दौरान चांडिल बाजार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री श्याम कला भवन की ओर से सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चना – गुड़, शर्बत इत्यादि का वितरण किया गया। वहीं, शिविर पहुंचे अतिथियों का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। यहां आजसू नेता हरेलाल महतो को श्याम कला भवन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर हरेलाल महतो ने भी श्रद्धालुओं के बीच चना-गुड़ व शर्बत वितरण कर सेवा कार्य में भागीदारी दी। इस मौके पर
इस मौके पर बाल कल्याण पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी, दुर्गा चौधरी, नारायण गुप्ता, नीरज सिंह, आशीष कुंडू, पिंटू वर्मा, श्रवण वर्मा आदि मौजूद रहे।
श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की श्री श्याम कला भवन धार्मिक कार्यो के अलावा समाज एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है।