राजाबासा–वृंदाबनपुर शाखा नहर की हुई मरम्मत, किसानों को मिलेगा लाभ

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

राजाबासा–वृंदाबनपुर शाखा नहर की हुई मरम्मत, किसानों को मिलेगा लाभ

घाटशिला, 10 जुलाई : प्रखंड अंतर्गत राजाबासा–वृंदाबनपुर शाखा नहर की मरम्मत होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। बताया जा रहा है नहर की लाइनिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी थी तथा कई स्थानों पर मिट्टी धंस जाने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मरम्मत का कार्य ग्राम प्रधान महेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में कराया गया।

इस कार्य के लिए स्थानीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के प्रयास से विभाग द्वारा जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से नहर की सफाई एवं मरम्मत कर उसे पुनः सुचारु बनाया गया। नहर की मरम्मत से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में काफी राहत मिलेगी तथा कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने नहर की मरम्मत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक एवं विभाग के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की मांग की।

इस जनहितकारी कार्य को सफल बनाने में झामुमो के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के साथ, बड़ा दुर्गा मुर्मू, अशोक महतो, निमाई मुर्मू, हलधर मुर्मू, दुखु मुर्मू, अजय मुर्मू, किटाई मुर्मू एवं बस्ता मुर्मू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article