सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरा उठाव की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरा उठाव की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर, 10 जुलाई : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, कचरे के ढेर और नालों की सफाई की मांग की गई है।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव एवं जमशेदपुर ग्रामीण के प्रखंड प्रभारी राकेश साहू, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर एवं बागबेड़ा मंडल प्रभारी जिला सचिव अरुण त्रिपाठी सुल्तान अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में समय पर कचरा उठाव नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है और दुर्गंध फैल रही है। बरसात से पूर्व बड़े नालों और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

मांग पत्र सौंपते हुए जिला महासचिव राकेश साहू, मंडल प्रभारी अरुण त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बागबेड़ा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव और रोड के बीचो-बीच लगे कचरे का निस्तारण नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य का मामला गंभीर है। प्रशासन को अविलंब इस पर ध्यान देकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर परितोष सिंह, संजय झा, संत राजेंद्र सिंह, अरुण त्रिपाठी, सुल्तान अहमद, सूरज मुंडा, आशीष ठाकुर, मनोज मिश्रा, रूबी ठाकुर, अनिरुद्ध पुरी, नारायण दे, केडी मुंडा, नागेंद्र सिंह, चंदन गुप्ता, मोहम्मद रियाज, बबलू गुप्ता, उमेश यादव, रवि यादव, यूथ कांग्रेस के सहदेव उपाध्याय, रवि कुमार यादव – अध्यक्ष पूर्वी बागबेड़ा, राजेश कुमार दुबे, बृजेश मिश्रा, पप्पू कुमार, अजय कुमार, आदित्य कुमार, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article