चौंकाने वाला है कपाली फायरिंग कांड आरोपी का इतिहास – जाहिद अंसारी के ऊपर विभिन्न थानों में गौवंश हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, चोरी सहित आठ मामले दर्ज

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चौंकाने वाला है कपाली फायरिंग कांड आरोपी का इतिहास – जाहिद अंसारी के ऊपर विभिन्न थानों में गौवंश हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, चोरी सहित आठ मामले दर्ज

चांडिल, 10 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया कॉलोनी स्थित गोविन्द विद्यालय के पीछे 62 वर्षीय शेख नूर मोहम्मद को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी के ऊपर पूर्व से ही आधे दर्जन से अधिक गंभीर कांड के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के ऊपर जमशेदपुर के साकची, पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम, आजादनगर, चांडिल (कपाली ओपी) में आठ मामले दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जाहिद अंसारी पूर्व में गौवंश हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर आरोपों में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग कांड के आरोपी मोहम्मद जाहिद उर्फ गोल्डन के ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार का उपयोग, आपराधिक धमकी, गौवंशीय पशु हत्या जैसे आरोपों में जेल जा चुका है।

गुरुवार शाम को फायरिंग की घटना को अंजाम देने के आरोप में कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के उपरांत उसकी निशानदेही पर फायरिंग में उपयोग किया गया देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक ताजा खोखा तथा झाड़ी में छिपाकर रखा गया दो पुराना खोखा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी जाहिद अंसारी की गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार सिंह, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, रंजीत कुमार सिंह, हीरालाल मुंडू, विपुल तिवारी, आजाद कुमार सवेंया आदि अधिकारियों के साथ पुलिस बल शामिल थे।

Share This Article