कुकडू में 250 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, सम्मान समारोह में जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो हुई शामिल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कुकडू में 250 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, सम्मान समारोह में जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो हुई शामिल

कुकडू, 08 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू में जिला स्तरीय “रामन्या प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा” का सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में जिले भर के चयनित 250 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो शामिल हुईं। जिप उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को जिप उपाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं नगद राशि – पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मधुश्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, यदि क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार और समाज को सदैव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और बेटा-बेटी में भेदभाव न करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Share This Article