कपाली के वार्ड पार्षद मुमताज अंसारी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कपाली के वार्ड पार्षद मुमताज अंसारी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

चांडिल, 06 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद मोहम्मद मुमताज अंसारी ने अपने वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद तथा उपाध्यक्ष शवान उर्फ सिंटू को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वार्ड संख्या 14 में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन कनेक्शन की व्यवस्था करने की मांग की है। पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई घरों तक अब भी नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में वार्ड के निचले इलाकों में कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड पार्षद ने यह भी मांग की कि जिन सड़कों पर बारिश के दौरान कीचड़ की समस्या उत्पन्न होती है, वहां बरसात के बीच आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल सैलेग भराई कर मरम्मत का कार्य कराया जाए।

मोहम्मद मुमताज अंसारी ने नगर परिषद प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share This Article