तिरुलडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

तिरुलडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त

चांडिल, 05 जुलाई: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

पुलिस द्वारा बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सपादा क्षेत्र से करीब 200 सीएफटी (CFT) अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को सुरक्षित रूप से तिरुलडीह थाना परिसर में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article