पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आसनबनी में जश्न, मधुसूदन गोराई सम्मानित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 10 मई : चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी गांव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में रविवार को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा झालमुढ़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच झालमुढ़ी और मिठाई खिलाकर खुशी जताई आैर जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत को संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री मधुसूदन गोराई को भी सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें पश्चिम बंगाल के कोतूलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मधुसुदन गोराई ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में चांडिल के पूर्व उप प्रमुख सह आसनबनी के ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, निरंजन गौड, सुबोध महतो, शिवनाथ सिंह, कृष्णा महतो, चौधरी उरांव, शिवचरण सिंह सरदार, बुधु माझी, बलराम महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article