अधिवक्ता कन्यादान योजना के तहत अधिवक्ता को बेटी की शादी के लिए मिले 50 हजार
चांडिल, 06 मई : अनुमंडल बार एसोसिएशन, चांडिल की ओर से शुरू किए गए अधिवक्ता कन्यादान योजना के तहत बुधवार को अधिवक्ता मृत्युंजय महतो को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। एसोसिएशन ने इस योजना के तहत अधिवक्ता की बेटी की शादी पर 50 हजार का सहयोग राशि देने का प्रावधान बनाया है। अनुमडल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मृत्युंजय महतो की बेटी अर्चना कुमारी की शादी 13 मई को निश्चित हुआ है। शादी पर सहयोग राशि देने के लिए बुधवार को एसोसिएशन ने अधिवक्ता के घर दुबराजपुर पहुंचकर सहयोग राशि का चेक सौंपा।
सहयोग राशि का चेक सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, सचिव महेंद्र कुमार महतो, अनील प्रसाद साहू, अशोक कुमार झा, एसकेएस पातर, संजय कुमार साह, विमल चंद्र मंडल्, कमलेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार महतो, मनोरथ माझी, सुभाष चंद्र महतो, बिदू भूषण महतो, कमल कांत महतो, शिवेश्वर महतो, मनोज सिंह राजपूत समेत कई अधिवक्ता शामिल थे। एसोसिएशन की इस पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है। एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी इसे सार्थक पहल बताते हुए इसे अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी बताया।