चांडिल : NH पर भीषण टक्कर, गाय लदी वैन और वैगनआर की भिड़ंत, कई घायल — गौ तस्करी की आशंका में जांच शुरू

चांडिल, 15 अप्रैल : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–रांची नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। चिलगु से शहरबेड़ा मोड़ तक एनएचआई द्वारा बनाए गए सिंगल लेन मार्ग पर एक गाय लदी वैन और वैगनआर कार के बीच सीधी टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहरबेड़ा मोड़ के समीप कांदरबेड़ा की ओर जा रही गाय लदी वैन ने विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन मौके पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर रुक गए।





