
चांडिल, 09 अप्रैल : भूमिज समाज के पारंपरिक हातु सरदार, मुड़ा, नाया, डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर गुरुवार को चांडिल में गुरुवार को बैठक हुई। मौके पर अतिथि के रूप में रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ वीर शहीदों के तस्वीर पर श्रधांजलि देने के साथ किया गया। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भुमिज समुदाय स्वशासन व्यवस्था के अगुवाओं को हर संभव मदद करने की बात कही। साथ ही उन्होंने टेंगाडीह में स्थापित बिरसा मुंडा और चालकबेड़ा में चुहाढ़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह भुमिज के मूर्ति में शेड निर्माण एवं सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया।

वहीं, विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अब गांव के सामाजिक व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी सामाजिक व्यवस्था से जुड़े अगुवाओ के हाथों होगा। उन्होंने ग्राम व्यवस्था को मजबूत करने, जल, जंगल और जमीन को बचाने में आगे आने की अपील की। विधायक ने कहा कि हम प्रकृति पूजक है, जल, जंगल और जमीन से हमारा आस्था जुड़ा है। इसलिए सभी प्रकृति को बचाने के लिए गांव को जागरूक करें। पहचान को बनाए रखने के लिए, अपनी भाषा और संस्कृति को जाने और सीखे, इसी से समाज की पहचान बनी रहेगी।
चांडिल – पुरुलिया मार्ग होगा जाम मुक्त
ओवरब्रिज निर्माण कार्य हुआ तेज



