धारदार हथियार से बेटे ने ही मार डाला अपने पिता को

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

रांची, 08 अप्रैल : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ में गोविंद साहू नाम के व्यक्ति की उसके ही छोटे बेटे कमल साहू ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है कि बेटे ने पिता के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है।

Share This Article